Solan News : धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। यह योजना हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक पर्यटक स्थलों से सभी को रू-ब-रू करवाने में सहायक बनेगी। उप मुख्यमंत्री गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से प्रदेश में स्थित एवं अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को प्रदेश व प्रदेश के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने-जाने की बेहतरीन सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से अयोध्या, नालागढ़ से वृदंावन तथा बद्दी से अमृतसर तक श्रद्धालुओं एवं https://www.youtube.com/watch?v=QUe3AS7zYFs&t=227s पर्यटकों के लिए बस सेवाएं आरम्भ की जाएंगी।  

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर यह सुनिश्चित बना रही है कि हमारी विरासत संरक्षित रहे और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परम्पराओं के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना हम सभी का कर्तव्य है और हमारी संस्कृति इस दिशा में सहायक बन सकती है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेला समूचे क्षेत्र में विशेष पहचान रखता हैं। इस मेले की परम्परा का इतिहास लगभग 300 वर्ष पुराना है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी को मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में मेले एवं उत्सव मेलजोल एवं मनोरंजन के प्रमुख साधन थे।  

????????????????????????????????????


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संतुलित एवं एक समान विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि ट्रक संचालकों को प्रदेश सरकार ने गुड्स टैक्स पर पेनल्टी और ब्याज माफ कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने ट्रक संचालकों का आह्वान किया कि वे 31 मार्च तक पुराना कर जमा कर लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि नई सरकार ने विभिन्न माध्यमों से प्रदेश की आय वृद्धि के लिए कार्य किया है। केवल परिवहन विभाग को ही नवीन योजनाओं के माध्यम से 800 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।

मुकेश अग्निहोत्री ने नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र में विकास की जानकारी देते हुए कहा कि केवल जल शक्ति विभाग द्वारा ही लगभग 275 करोड़ रुपए विभिन्न जल योजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी तथा समुचित पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने मेला समिति को अपनी ओर से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस मेले को ज़िला स्तर का दर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने मेला समिति को मेले के https://www.tatkalsamachar.com/schools-base-of-politics/ आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र को देश में अपने औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए समुचित धनराशि जारी की जा रही है।
इस अवसर पर पंजाब के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासिचव एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, ग्राम पंचायत किरपालपुर की प्रधान सरोज देवी, ग्राम पंचायत किरपालपुर के उप प्रधान मुकेश सैणी, ग्राम पचंायत किरपालपुर के पूर्व प्रधान गुरू प्रताप सिंह, ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव प्रिंस शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुल्तार सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान राजू पराशर, पीर स्थान मेला समिति के प्रधान मदन लाल, ज़िला परिषद के पूर्व सदस्य उजागर चौधरी, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।  

Neha Sharma

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

2 days ago