Himachal News : स्कूलों को राजनीति का अड्डा ना बनाएं कांग्रेस सरकार के विधायक व नुमाइंदे : नवीन शर्मा ।

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व चैयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने प्रैस नोट जारी करते हुए कहा कि आज कल वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में कांग्रेस के विधायक  व अन्य प्रतिनिधि जा रहे हैं औऱ राजनीतिक भाषण स्कूलों में दे रहे हैं यह एक ओछी राजनीति है ।

नवीन शर्मा ने कहा कि जनता तो कांग्रेस की झूठी नीतियों को समझ गई है और अब पछता रही है ।ना ही जनता कांग्रेस के साथ है ना ही कांग्रेसियों की कोई बात जनता सुनना चाहती है ।स्कूलों में जा कर बच्चों को अपनी उपलब्धि तो बता नहीं सकते हैं परंतु राजनीतिक https://www.youtube.com/watch?v=Mgz1uJ685ng भाषण स्कूलों में दिए जा रहें हैं जो कि बहुत ही गलत परंपरा है ।

नवीन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो इतनी ओछी राजनीति कर रहे हैं अच्छा होता अगर स्कूलों में आने वाले बजट को समय पर कांग्रेस सरकार जारी करती स्कूलों को समय पर बजट तक जारी नहीं कर पा रही है।

 नवीन शर्मा ने कहा कि स्कूलों में राजनीतिक भाषणों में केंद्र सरकार की बुराई करने का काम किया जा रहा है वो तर्कसंगत नहीं है एक तरफ केंद्र सरकार के पास जा कर खुद मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री हाथ फैला रहे हैं और प्रदेश में आ कर केंद्र सरकार की बुराई करने का काम कर रहे हैं यह असहनीय है ।

नवीन शर्मा ने कहा कि अच्छा होता अगर अपने एक साल की उपलब्धियों को गिनाते और चुनावों https://www.tatkalsamachar.com/mps-gift-mandi-district/ के समय की गई दस गरंटियों की कोई उपलब्धि बताते परन्तु बताएंगे भी तो क्या एक साल में किया ही  कुछ नहीं।

नवीन शर्मा ने कहा कि स्कूलों का राजनीतिकरण करने का नया काम मुख्यमंत्री सुखू के इशारे पर किया जा रहा है और राजनीतिक भाषण स्कूलों में दिए जा रहे हैं  जो सहन नहीं किया जाएगा ।

नवीन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद सरकारी दफ़्तरों , स्कूलों ,कॉलेजों को बंद कर के ताला लगाने का काम किया है यही कांग्रेस की उपलब्धि है।

नवीन शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सुख की नहीं दुख की सरकार है ।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago