Solan News : संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नशा निवारण हम सब का उत्तरदायित्व है और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए सभी को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। डॉ. शांडिल आज सोलन की ग्राम पंचायत नौणी में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में नशा निवारण अभियान के तहत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जागरूकता आवश्यक है और युवा पीढ़ी को नशे को न कहना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे पर अंकुश लगाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। इस दिशा में अध्यापकों, अभिभावकों और https://www.youtube.com/watch?v=M38CmT_c3RQ&t=33s युवाओं को मिलकर कार्य करना होगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने और समाज को नशा निवारण के विषय में जागरूक बनाने के लिए शपथ भी दिलाई।


उन्होंने इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि राजस्व सम्बन्धी मामलों के निपटारे में अनुचित विलम्ब न किया जाए। उन्होंने कहा कि इंतकाल इत्यादि के मामलों को प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समयबद्ध सुलझाया जाए। उन्होंने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के कार्य के कारण विभिन्न स्थानों पर जल भराव जैसी समस्याओं के निपटारे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को उचित निर्देश जारी किए जाएं।

स्वास्थ्य मंत्री ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न ग्राम पंचायतों के निवासियों द्वारा लो वोल्टेज तथा विद्युत बोर्ड से सम्बन्धित जो शिकायतें दी गई हैं, उनके निर्धारित समयावधि में निपटारे के लिए बोर्ड के अधिकारी प्रभावितों से गांव में जाकर मिलंे।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता तथा राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि गलानग के लिए पथ परिवहन निगम की छोटी बस सेवा आरम्भ करने के लिए उचित पग उठाए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि खनोग-मतियूल सम्पर्क मार्ग की मुरम्मत के लिए मौके पर निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने ज़िला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को रबौन में उचित मूल्य की दुकान खोलने की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

डॉ. शांडिल ने पुलिस अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए कि नौणी गांव के परस राम की शिकायत को नियमानुसार शीघ्र निपटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह प्रयास करें कि समस्याओं का निपटारा निर्धारित समयावधि में हो।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जन समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाया जा रहा है और यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी विभाग जन समस्याओं के निवारण में कोताही न बरतें।

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क के कलाकारों ने लोगों को प्रदेश सरकार की जन https://www.tatkalsamachar.com/schools-base-of-politics/ कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा निवारण अभियान पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुति की गई।
ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पचंायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत नौणी के उप प्रधान हरदेव सिंह, क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

5 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

6 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago