सोलन : डाॅ. सैजल द्वारा सीएचसी धर्मपुर में कोविड जांच सुविधा को जनहित में सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने के निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हंै कि आम जन की सुरक्षा के दृष्टिगत सोलन जिला के धर्मपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 जांच सुविधा को एकान्त में सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए।
डाॅ. सैजल ने आज धर्मपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और वहां विशेष रूप से कोविड-19 रोगियों की सहायता के लिए स्थापित सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 परीक्षण के लिए स्थापित जांच सुविधा को केन्द्र में आने वाले रोगियों की सुरक्षा के अनुरूप नहीं पाया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने विभाग को निर्देश दिए कि इस जांच सुविधा को इस प्रकार स्थापित किया जाए कि परीक्षण के लिए आने वाले व्यक्ति सम्भावित संक्रमण से सुरक्षित रहें। ऐसी व्यवस्था केन्द्र में आने वाले सभी रोगियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
डाॅ. सैजल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मपुर में अन्य व्यवस्थाओं की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान कमलेश देवी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अमित, नोडल अधिकारी रवि वर्मा तथा आशा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थी।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago