दिल्ली में बने देश के सबसे बड़े कोविड केयर केंद्र के अलग-अलग वार्ड्स के नाम गलवान हिंसा के शहीदों पर रखे जाएंगे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने शुक्रवार को इस संबंध में बड़ी घोषणा की और कहा कि यह फैसला पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को सम्मान देने के तहत लिया गया है।
यह कोविड केंद्र दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में राधा स्वामी ब्यास परिसर में बनाया गया है, जिसे सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एवं अस्पताल नाम दिया गया है। यहां 10,000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता है और इसे देश का सबसे बड़ा कोविड केयर केंद्र बताया जा रहा है। करीब 300 एकड़ भूमि पर बने इस कोविड केंद्र की जगह 20 फुटबॉल फील्ड के बराबर बताई जा रही है। डीआरडीओ ने अब यहां अलग-अलग वार्ड के नाम गलवान के शहीदों पर रखने की घोषणा की है।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…