भारत में कोरोना मरीज 16 लाख के पार, 24 घंटे में 779 लोगों की मौत

Corona, Covid-19 Latest News Updates: देश में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है. पिछले 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 779 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कुल आंकड़ा 16.38 लाख के पार पहुंच चुका है. भारत में इस महामारी से मौत का आंकड़ा 35 हजार के पार जा चुका है. वहीं विश्व भर में इस वायरस ने पौने दो करोड़ लोगों को अपना शिकार बनाया है. इसमें से 6.78 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

  • कोलकाता में शुक्रवार को एक और वरिष्ठ डॉक्टर की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
  • उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,453 नए मामले सामने आए, जो एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. संक्रमण के कारण 43 और मौतें होने से शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 1630 पहुंच गया.
  • मणिपुर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई.
  • अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 74 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,484 हो गए. नए मामलों में 5 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं.
  • पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 56 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 49 पर पहुंच गई. वहीं शुक्रवार को संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 174 नए मामले भी सामने आए हैं.
  • ओडिशा में कोविड-19 के 1,499 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 31,000 के पार चली गई जबकि आठ और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 177 पर पहुंच गई.
  • दिल्ली में सीरो-सर्वे शनिवार सेराष्ट्रीय राजधानी में सीरो-सर्वे का अगला चरण शनिवार को शुरू होना है. अधिकारी दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति का विस्तारपूर्वक विश्लेषण करने के लिए पांच दिनों के इस सर्वेक्षण को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं.
  • दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,195 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.35 लाख से अधिक हो गई हैं जबकि इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,963 हो गई हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago