शराब से भरा ट्रक पलटा, ऐसी लूट मची कि पेटियां लेकर भागने लगे लोग.

यह घटना असम के सेपोन इलाके की है, यहां से गुजर रहा एक शराब की पेटियों से लदा ट्रक पलट गया, जिसके बाद शराब की ऐसी लूट मची कि जिसको मौका मिला वो  शराब की पेटी लेकर भाग गया.

आते-जाते लोग भी इस लूट में पीछे नहीं रहे. काफी देर तक शराब की ये लूट चलती रही. पीने पिलाने के शौकीनों की तो मानो लॉटरी लग गई. कोई इधर लेकर पेटी भाग रहा है तो कोई उधर.

इस दौरान कुछ स्थानीय लोग थे तो कुछ आते-जाते राहगीर थे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे ट्रक पलटा हुआ है. लोग एक दूसरे को पीछे कर करके शराब की पेटियों को लूटने के लिए आतुर दिख रहे हैं.

कुछ लोगों ने इस घटना की तस्वीरें भी ले लीं और कुछ ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. फिलहाल शराब लूटने वाले वहां से चले गए और ट्रक पलटा पड़ा रहा.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago