धड़ोग मोहल्ले में कोरोना बेकाबू, चंबा, सिरमौर और ऊना में 49 नए केस…

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस (Corona Virus) के 49 नए मामले सामने आए हैं. चंबा में 23, ऊना में 16 और सिरमौर में 10 मामले सामने आए हैं. चंबा (Chamba) में कारोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है. धड़ोग मोहल्ले में फिर से 12 केस मिले हैं. यहां कुल केसों की संख्या 99 पहुंच गई है. मोहल्ले में कोरोना संक्रमण को लेकर हालात बेकाबू हो गए हैं. कोरोना काल में चंबा में अब तक 253 केस रिपोर्ट हुए हैं. बीते सात दिन में 114 केस आए हैं. इसके अलावा, ऊना (Una) में 16 केस रिपोर्ट हुए हैं.

सिरमौर से 10 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं, जिसमें आठ पांवटा क्षेत्र से हैं. नायब तहसीलदार की पत्नी व बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का पीएसओ भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

चंबा शहर के धडोग मोहल्ले में अब 12 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनमें 60 साल का पुरुष, 15 साल की महिला, 19 साल की महिला, 23 साल की महिला, 43 साल की महिला, 42 साल का पुरुष, 30 साल की महिला, 10 साल का पुरुष, 18 साल का पुरुष, 44 साल की महिला, 80 साल की महिला,27 साल की महिला शामिल हैं. इसके अलावा, चंबा मुख्यालय से 36 साल की कश्मीरी मोहल्ला की एक महिला भी संक्रमित मिली है. यह सभी लोग एक दूसरे के संपर्क में आने से हुए संक्रमण का शिकार हुए हैं. किहार ब्लॉक के बुनेड गांव का रहने वाला 19 साल का व्यक्ति, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री तमिलनाडु, पॉजिटिव मिला है.

चंबा जिला के खैरी गांव का रहने वाला 36 साल का व्यक्ति, पांगी से लौटा 55 साल का खैरी से एक पुलिस का जवान, कांगड़ा से खैरी लौटा 50 साल का सीआईएसएफ जवान, यूपी के गाजियाबाद से खैरी आया 28 साल का सीआईएसफ का जवान, यूपी से खैरी लौटा 33 साल का सीआईएसफ जवान, कांगड़ा से खैरी आया 61 साल का सीआईएसफ जवान प़ॉजिटिव मिला है. वहीं, कर्नाटक, बैंगलूरू और यूपी से आए तीन जवान भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. हिमाचल में कुल मामले अब 3536 हो गए हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 1200 पहुंच गई है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago