Categories: देशभारत

पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अब भी गंभीर….

देश के पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है. उन्‍हें कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनके मस्तिष्‍क की सर्जरी भी हुई है. वह दिल्‍ली स्थित सेना के अस्‍पताल में भर्ती हैं. अस्‍पताल ने बुधवार को उनका हेल्‍थ बुलेटिन जारी किया है. इसमें जानकारी दी गई है कि प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर है. वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा है.

प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं और पिछले हफ्ते संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की कि वे खुद पृथक-वास में चले जाएं और कोविड-19 की जांच कराएं. मुखर्जी (84) को सोमवार को दोपहर के वक्त सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सर्जरी से पहले उनमें कोविड-19 की भी पुष्टि हुई थी.

पूर्व राष्‍ट्रपति की बेटी शर्मिष्‍ठा मुखर्जी ने एक ट्वीट संदेश साझा किया है. इसमें उन्‍होंने कहा है, ‘पिछले साल 8 अगस्त मेरे लिए सबसे खुशी का दिन था. उस दिन मेरे पिता को भारत रत्‍न मिला था. ठीक एक साल बाद 10 अगस्त को वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. भगवान वो करे जो कुछ उनके लिए सबसे अच्छा हो. भगवान उन्‍हें और जीवन के सुख और दुख सहने की शक्ति दे. मैं ईमानदारी से उनकी चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं.’

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago