उपभोक्ता खुद जेनरेट करें बिजली बिल, प्रदेश विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सुविधा का लाभ उठाने को किया आह्वान

कोरोना के दौरान न केवल उपभोक्ताओं को राहत देने, बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति को दुरुस्त रखने के लिए राज्य बिजली बोर्ड ने नई योजना बनाई है। इसके तहत उपभोक्ताओं को ट्रस्ट आधारित बिलिंग की सुविधा देनी शुरू कर दी गई है। बिजली बोर्ड के अध्यक्ष और सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा राम सुभग सिंह ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ता, जिनका विद्युत भार (लोड) 20 किलोवाट से कम है, इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा के अनुसार उपभोक्ता अपने मीटर की रीडिंग देख कर उसे विद्युत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज कर अपना विद्युत बिल पा सकता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) राम सुभग सिंह ने कहा कि उपभोक्ता अपना बिजली बिल खुद तैयार कर सकेंगे। बता दें कि कोरोना के कारण बिजली बोर्ड के कर्मचारी फिलहाल घर-घर जाकर बिलिंग नहीं कर सकते हैं।

जो छोटे उपभोक्ता हैं, उनको यह सुविधा दी जा रही है कि वे खुद बिल जनरेट करें। महामारी के चलते लगे कफ्यू में बोर्ड के कर्मचारियों को कहीं नहीं भेजा जा सकता, मगर बोर्ड की अर्थव्यवस्था भी चलाई जानी है। बिजली बोर्ड को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, बाद में लोगों को कई महीनों का एक बिल एक साथ देना पड़ेगा, जिससे उनकी जेब पर खासा बोझ भी पड़ेगा। राम सुभग ने कहा कि बोर्ड कोविड-19 के इस कठिन समय में अपने उपभोक्ताओं को  संपर्क रहित सुविधाओं को बढ़ावा  दे रही है। उपभोक्ता, जिनके बिल इस महीने के दौरान बन चुके हैं, वह इस सुविधा के अंतर्गत इस माह अपना विद्युत बिल ट्रस्ट आधारित बिलिंग  प्रक्रिया से नहीं बना पाएंगे, वे इस सुविधा का उपयोग अगले माह कर सकते हैं। कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर कर्फ्यू लगाया गया है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आवाजाही पर रोक है। आवाजाही के लिए हर जिला में निधार्रित समय अवधि है, लेकिन बोर्ड की उक्त सुविधा बिजली उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक साबित होगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago