Hamirpur News: 12 candidates are in the fray in Hamirpur parliamentary constituency.
लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों को वापस लेने की अवधि शुक्रवार को समाप्त होने के साथ ही अब संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। जबकि, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर में 6 और विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर में 3 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे और जांच के दौरान ये सभी सही पाए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 3 कवरिंग कैंडीडेट्स स्वतः ही बाहर हो गए थे और शेष बचे 12 उम्मीदवारों में से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया।
उधर, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से एक निर्दलीय प्रत्याशी अनीता कुमारी ने वीरवार को ही अपना नाम वापस ले लिया था और एक अन्य निर्दलीय राजिंद्र सिंह वर्मा ने शुक्रवार को अपना नाम वापस लिया। अब यहां 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे और इनमें से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिला हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।
नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की स्थिति:
संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर:
अनुराग सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी
सतपाल सिंह रायजादा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
हेमराज बहुजन समाज पार्टी
अरुण अंकेश स्याल एकम् सनातन भारत दल
सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल भारतीय जवान किसान पार्टी
जगदीप कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
सुमित राणा अखिल भारतीय परिवार पार्टी
गरीब दास कटोच निर्दलीय
गोपी चंद अत्री निर्दलीय
नंद लाल निर्दलीय
रमेश चंद सारथी निर्दलीय
सुरेंद्र कुमार गौतम निर्दलीय
विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर:
राजेंद्र राणा भारतीय जनता पार्टी
रणजीत सिंह राणा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रविंद्र सिंह डोगरा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
अनिल राणा निर्दलीय
राजेश कुमार निर्दलीय
शेर सिंह निर्दलीय
विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर:
इंद्र दत्त लखनपाल भारतीय जनता पार्टी
सुभाष चंद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
विशाल शर्मा निर्दलीय
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…