हिमाचल प्रदेश :- भाजपा सत्ता वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में पहले ही भाजपा को उसे करारी हार देकर उसे उसका आईना दिखा दिया है।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

भाजपा ने चुनावों के दौरान जो वायदे लोगों से किए थे वह एक भी पूरा नहीं किया।राठौर ने आज यहां कहा कि भाजपा की गलत नीतियों व निर्णयों से आज देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो कर रह गई है।बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हो गए हैं।

डीजल,पेट्रोल व एलपीजी सिलेंडर के दाम आसमान छू रहें है और भाजपा के नेता अपनी आंख कान बन्द किए हुए है।राठौर ने कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री इन दिनों प्रदेश के दौरे पर दौरे कर रहें है।घोषणाओं से लोगों को लुभाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है।प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। पैसा विकास पर नहीं, भाजपा नेताओं के एशोआराम पर खर्च हो रहा है।

राठौर ने शिमला शहर में बड़ती पेयजल किल्लत पर नगर निगम व प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि प्रशासनिक क्षमता के अभाव के चलते लोगों को यह समस्या झेलनी पड़ रही है।शिमला शहर में लोगों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में नगर निगम व सरकार के बीच तालमेल न होने की वजह से इस का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आएगी और इसके जीर्णोधार के स्वरूप को सवारेंगी।

ReplyReply to allForward
Neha Sharma

Recent Posts

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

12 hours ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

13 hours ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

14 hours ago

Himachal News: उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर…

14 hours ago

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago