Categories: Economy

Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अलका लांबा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष कर्नल डा. धनीराम शांडिल की प्रेस वार्ता।।

कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं प्रदेश मिडिया प्रभारी अलका लांबा ने आज राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पुरी तरह पालन करेगी। उन्होंने ने उम्मीद जाहिर की कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव के निष्पक्ष चुनाव सम्पन करवाएगा और इन चुनावों के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगा।
अलका लाम्बा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चुनावों के लिए पुरी तरह तैयार है और पार्टी का कार्यकर्ता एक-एक मतदान केन्दो पर तैनात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने के लिए पुरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता को लोकतंत्र के इस महान पर्व के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपील करती है कि प्रदेश का एक-एक नागरिक इस पर्व पर बढ़चढ़ कर अपनी भगीदारी सुनिश्चित करेगा और अपनी अन्तर आत्मा की आवाज से अपने उज्जवल भविष्य को लेकर महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से निजात पाने के लिए मतदान में अपनी भूमिका निभाएगा।
अलका लांबा ने कहा कि ने कहा कि जय राम सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है और सरकार के अन्तिम दिन भी जय राम जी ने अपनी पराजय देखकर केबिनेट मीटिंग में ऐसे फैसले लिए जो पिछले पांच सालों में राज्य सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ इन मुददों को लेकर मतदान करेगी और भाजपा सरकार को सता से उखाड़ फैंकेगी।
चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगने के बावजूद भी हाटी समुदाय को गुमराह करने के लिए आज केन्द्रीय गृह मंत्री अति शाह आज सिरमौर जिला में आ रहे है। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार की नीयत साफ होती तो हाटी को जनजाति दर्जा देने की घोषणा केबिनेट मीटिंग तक ही नहीं रुकती। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का यह फैसला केवल दो समुदायों के बीच सामाजिक जहर घोलने का प्रयास मात्र है।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago