राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंचित कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के 23 वर्षीय जवान अंचित कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने 24 नवम्बर, 2020 को अरूणाचल प्रदेश में एलएसी पर आॅप्रेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।  
23 वर्षीय श्री अंचित कुमार जिला सिरमौर के राजगढ़ उप-मण्डल के अन्तर्गत बोहल टालिया पंचायत के धार गांव के रहने वाले थे।
राज्यपाल ने कहा कि अंचित कुमार ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है और देश व प्रदेश उनके इस बलिदान के लिए सदैव ऋणि रहेगा। उन्होेंने शोकग्रस्त परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि अंचित कुमार ने इस मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस और कत्र्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अंचित कुमार एक सच्चे योद्धा थे और देश के लिए उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक सन्तप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हंै।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

23 seconds ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

33 minutes ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

8 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

8 hours ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

9 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

9 hours ago