Categories: Blog

जिला विकास परिषद् के चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में रैली को सम्बोधित करते हुए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जम्मू के बिलावर और मण्डली क्षेत्र में जिला विकास परिषद् के चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत और सक्षम नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में एक बार फिर अपना खोया हुआ गौरव हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के अत्यन्त शक्तिशाली देशों के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व को माना है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि अनुछेद-370 को हटाना केवल उनके दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण ही सम्भव हुआ है और आज भारत ‘एक संविधान और झण्डे के साथ एक राष्ट्र’ बन पाया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार तीन तलाक का निर्णय भी ऐतिहासिक था, जिससे मुसलिम महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम के भव्य मन्दिर के निर्माण के लिए ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्था क्षेत्रा ट्रस्ट का गठन किया है। उन्होंने कहा कि यह सभी ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और गतिशील नेतृत्व के कारण ही सम्भव हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिकी पर कोविड-19 के प्रभाव पर दृष्टिगत केन्द्र सरकार ने ‘कृषि और सम्बन्धित क्षेत्रों’ के लिए 1.63 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषण की है। उन्होंने कहा कि पैकेज प्रशासनिक सुधारों और सुशासन के अलावा आपूर्ति चेन, भण्डारण और संस्थानों पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने फसल कटाई के उपरान्त प्रबन्धन, खाद्य प्रसंस्करण और प्राथमिक कृषि संस्थानों के लिए बेहतर कृषि अधोसंरचना के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के किसानों के उत्पादों के मूल्य संवर्धन में लाभदायक सिद्ध होंगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान देश का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समय पर लाॅकडाउन की घोषणा से इस महामारी से लड़ने के लिए पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित हो सके हैं। उन्होंने कहा कि देश में जब पहला कोविड का मामला सामने आया था तो भारत में एक भी पीपीई किट उपलब्ध नही थी, परन्तु आज देश प्रतिदिन पांच लाख पीपीई किट का निर्माण कर रहा है और विभिन्न देशों को भी इसका निर्यात कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से इन चुनावों में भाजपा उम्मीदवार को वोट देकर समर्थन देने का आग्रह किया ताकि विकास की गति निर्वाद रूप से चलती रहे।
वन एवं युवा मामले मंत्री राकेश पठानिया और अन्य नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

22 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago