सीएम योगी ने की मृतक पत्रकार के परिवार को 10 लाख रुपए देने की घोषणा, पत्‍नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

गाजियाबाद। बदमाशों के गोली मारने से गंभीर रूप से घायल गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के मौत के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राहत की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्‍होंने मृतक पत्रकार की पत्‍नी को सरकारी नौकरी देने और बच्‍चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्‍ध कराने की भी घोषणा की।

जोशी को कुछ बदमाशों ने सिर में गोली मार दी थी। अधिकारियों ने बताया कि जोशी ने 16 जुलाई को अपनी एक रिश्तेदार के साथ छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जोशी को विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारी गई थी। जोशी ने अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया। एक स्थानीय समाचारपत्र के पत्रकार जोशी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राहुल ने यूपी सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गाजियाबाद में एक पत्रकार की हत्या के मामले को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में रामराज का वादा किया गया था, लेकिन गुंडाराज दे दिया गया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गई। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।

backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

4 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago