Chief Minister bowed his head at Jakhu temple, Shimla.
राम मंदिर अयोध्या में श्री रामलल्ला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जाखू मंदिर शिमला में शीश नवाया और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वह जाखू राम https://youtu.be/Mgz1uJ685ng?si=AuqTnyFFuyBfLUwz मंदिर आए हैं क्योंकि हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त थे।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिए जलाने और भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखू मंदिर में हनुमान जी के साथ भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर नगर निगम https://www.tatkalsamachar.com/government-committed-empowerment-farmers/ शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, ओएसडी रितेश कपरेट, शिमला-किन्नौर एपीएमसी के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित भी रहे
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…