Himachal Pradesh

CM Himachal: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को मिले अपार जनसमर्थन के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

जनता का यह विश्वास और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणाः मुख्यमंत्री
32 शहरी निकायों पर कांग्रेस की विजय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 47 नगर निकायों में हुए चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 32 निकायों में विजय हासिल कर यह साबित कर दिया है कि जनता का कांग्रेस सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर पूरा विश्वास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को व्यापक जनसमर्थन मिला है, जिसके लिए उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह भरोसा कांग्रेस सरकार को और अधिक निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार भविष्य में भी जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

श्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समानता, संतुलित विकास और समाज के हर वर्ग के कल्याण की विचारधारा में विश्वास रखती है और यही सिद्धांत राज्य सरकार की कार्यशैली का आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जाति के आधार पर समाज को विभाजित करने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा किया है और गारंटियों से आगे बढ़कर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, मजदूरों और समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कांग्रेस सरकार ने गंभीर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि दूध के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक रूप से उगाई जाने वाली मक्की, गेहूं, जौ, कच्ची हल्दी और अदरक को भी समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में किसान आयोग का गठन किया गया है, जबकि सेब बागवानों की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए यूनिवर्सल कार्टन व्यवस्था लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कदमों से किसानों और बागवानों का कल्याण सुनिश्चित हुआ है तथा प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है।
उन्होंने नगर निकाय चुनावों में विजयी सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब सभी को मिलकर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago