Himachal Pradesh

BJP: स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत सुक्खू सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार और माफिया राज पर जनता का करारा प्रहार : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री का झूठे, उन पर मंत्री भी नहीं करते यकीन, ममता बनर्जी जैसी है सुक्खू की हालत

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार, अराजकता और माफिया राज को जनता द्वारा पूरी तरह नकारने का स्पष्ट संदेश है।

शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय “दीप कमल” में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के झूठे वादों, जनविरोधी निर्णयों और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ी है, माफिया तत्वों को संरक्षण मिला है और भ्रष्टाचार ने शासन व्यवस्था को खोखला कर दिया है।

स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री झूठे हैं और उन पर उनके मंत्री ही भरोसा नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री चुनाव के परिणाम जानते थे इसी वजह से वह चुनाव से भागते रहे। अब वह परिणामों से विचलित हैं और ममता बनर्जी की तरह बातें कर रहे हैं। उन्हें आज का और आगे का भी जनादेश स्वीकार करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की चुनावी सफलता नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के भाजपा के प्रति विश्वास और कांग्रेस सरकार के खिलाफ गहरे जनाक्रोश का प्रतीक है। जनता ने मुख्यमंत्री के झूठ, भ्रम और प्रचार की राजनीति को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी हार का अंदाज़ा पहले से था।

यही कारण रहा कि कांग्रेस सरकार लगातार स्थानीय निकाय चुनावों से भागती रही और माननीय न्यायालय के आदेश के बाद ही चुनाव करवाने पड़े। अब चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह मोहभंग कर चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष ने इस ऐतिहासिक जीत में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य चुनावों में भी जनता भाजपा को और अधिक समर्थन देकर कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देगी।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंद, शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago