CM : सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मतदान की तारीख नजदीक आने पर सुजानपुर भाजपा में टूट बढ़ती जा रही है। भाजपा को अपना कुनबा संभालना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश के साथ ही यहां के लोगों में भी खरीद-फरोख्त की राजनीति को लेकर नाराजगी है। शुक्रवार को सुजानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हुईं मुख्यमंत्री की जनसभाओं में यह साबित भी हो गया। जोल पलाही, खैरी गोशाला, कक्कड़, ऊटपुर, ऊहल व पटनौण में अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। 

भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के 15 महीनों के कार्यकाल में हुए कार्यों और सरकार की नीतियों में आस्था जताई है। https://youtu.be/38THmmcqDk8?si=RJGRZHaIU96qKyl0 मुख्यमंत्री ने जंदडू पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, बीके ठाकुर, संजीव कुमार, रीता शर्मा, पूनम, रणवीर, सोनू, गोल्डी, लक्की, सुरेंद्र कुमार, बलजीत कुमार, अतुल, विकास, शिवम रांगड़ा, राजीव लोहिया, अमित ठाकुर, 90 वर्षीय नेगी सिंह, राहुल, अतिंदर, सजल, शुभम, गोल्डी, गिफ्टी, आर्यन, अभिषेक, रितिक, साहिल, हिमांशु, निखिल, नितिन, साहिल, निशांत, सौरभ, सचिन व लक्की इत्यादि को पटका व फूलमाला पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए भी भाजपा कार्यकर्ताओं व युवाओं को उचित मान सम्मान मिलेगा। उनके सभी जायज कार्यों को किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता बिकाऊ विधायक को टिकट मिलने से दुखी हैं। उन्हें भाजपा में घुटन महसूस हो रही है।

Oplus_131072

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई

-कैप्टन रणजीत सिंह ने संज्ञान में लाई लोगों की 8-9 महीने पुरानी परेशानी

-मुख्यमंत्री बोले, समस्याएं सुलझाने की बजाय सरकार गिराने की साजिश रचने लगे रहे पूर्व विधायक

सुजानपुर। कांग्रेस के बिकाऊ पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पिछले दस महीनों से जनता से कटे हुए थे। उन्हें

जनसमस्याओं से कोई लेना-देना नहीं था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह को इसका साक्षात उदाहरण राणा की गृह पंचायत पटलांदर का शुक्रवार को देखने को मिला। उनकी पंचायत में बीते 8-9 महीने से पानी की समस्या थी। https://tatkalsamachar.com/representatives-political-parties/ जिससे लोग परेशान थे, लेकिन राणा जनसेवा की बजाय सरकार गिराने की साजिश रचने में व्यस्त रहे। कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के संज्ञान में इसे लाया। 

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सुजानपुर में कहा कि ऐसा विधायक किस काम का जो अपनी गृह पंचायत के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान न कर सके। उन्होंने समस्या का समाधान कर दिया है। इस इलाके की जल शक्ति विभाग की पानी की स्कीम बरसात में कुछ स्थानों से टूट गई थी। कैप्टन रणजीत ने गर्मियों के मौसम में पानी की होने वाली किल्लत के बारे में मुझे अवगत कराया। इस पर अधिकारियों को आदेश दिए कि एक हफ्ते के अंदर इस पानी की स्कीम को चालू किया जाए। जल्दी ग्राम पंचायत पटलांदर के 14 गांवों तथा ग्राम पंचायत लंबरी के 11 गांवों की पीने के पानी की समस्या खत्म हो जाएगी व उन्हें सुचारू रूप से पानी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत चमियाना के 8-9 गांव की पानी की समस्या भी उनके संज्ञान में कैप्टन रणजीत ने लाई है। ग्राम पंचायत चमियाना की पानी की समस्या को भी अगले तीन-चार दिनों में सुलझा दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

10 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago