Chief Electoral Officer holds election expenditure meeting with state nodal officers
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय की गहन निगरानी करने, प्रदेश में शराब, नकदी व नशीली दवाओं की अवैध आवाजाही को नियंत्रित करने तथा अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। https://youtu.be/KX-DdtHphNA?si=eoj_KqsaK6BTs8B9
वह आज यहां विभिन्न राज्य और केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ वीडियो कांफ्रैंस की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राज्य पुलिस, राज्य कर एवं आबकारी, डाक विभाग, आईटीबीपी, नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), रेलवे सुरक्षा बल और आयकर विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन के लिए कुछ ही दिन शेष हैं, इसके दृष्टिगत संबंधित एजेंसियों को अवैध गतिविधियों को लगाम कसने के लिए जांच तेज करनी चाहिए ताकि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके, जोकि भारत निर्वाचन आयोग का आदर्श वाक्य भी है। उन्होंने सभी प्रकार की बरामदी सुनिश्चित करने के साथ-साथ कानून और व्यवस्था बनाए रखने में शामिल सभी विभागों द्वारा समन्वय से कार्य करने पर बल दिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस विभाग को ईएसएमएस प्रणाली के माध्यम से उत्पन्न अधिकृत क्यूआर कोड के बिना बैंक और डाक नकदी ले जाने वाले वाहनों को भी जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्क्वाड टीमों (एफएसटी) को हर वाहन की जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। अन्य राज्य परिवहन और निजी बसों की भी जांच की जानी चाहिए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इस प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो। एफएसटी को मार्गों के भीतर अन्य एफएसटी दलों के साथ भी समन्वय करना चाहिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डाक विभाग और बैंकों को बड़े लेन-देन की निगरानी के साथ-साथ एक ही खाते में कम मूल्य के एकाधिक लेन-देन पर भी नज़र रखने के निर्देश दिए।
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने अवैध शराब से सम्बंधित समीक्षा के दौरान अवगत करवाया कि आचार संहिता लागू होने के उपरान्त राज्य में अब तक 5.24 लाख लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत 8.81 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक जे.पी. सिंह ने अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के दृष्टिगत गठित की गई स्टेटिक सर्विलांस टीमों और एफएसटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। https://tatkalsamachar.com/representatives-political-parties/ उन्होंने कहा कि प्रदेश में 212 स्टेटिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है जिसमें लगभग 1600 पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 213 एफएसटी टीमें गठित की गई हैं इनमें 560 पुलिस कर्मी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अब तक 4.96 करोड़ रुपये की लागत की नकदी, आभूषण और शराब भी जब्त की गई है। 1.46 लाख लीटर शराब जब्त की गई है और एनसीबी द्वारा तीन लाख रुपये के नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में आचार संहिता लागू होने के उपरांत 13.79 करोड़ रुपये कीमत की जब्तियां तथा 36 लाख रुपये के खनन चालान किए गए हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलम दुल्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…