मंडी : क्लस्टर विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

 सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय, मंडी के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण है। इसे अगले दो महीनों में पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है। ताकि सितंबर तक मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के हाथों भवन का विधिवत लोकार्पण करवाया जा सके।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एचएएस अधिकारी राजीव कुमार ने एक संयुक्त दल के साथ विश्वविद्यालय के भवन के निर्माण कार्य के निरीक्षण के उपरांत यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि वाईस चांसलर डॉ. सी.एल. चंदन की अगुवाई में सोमवार को उन्होंने व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एस.के. धीमान, सहायक अभियंता तेज सिंह तथा जेई हेमप्रभ चंदेल के संयुक्त दल ने पड्डल में विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन के कार्यों का निरीक्षण किया।

राजीव कुमार ने बताया कि भवन में क्लास रूम, प्रयोगशालाएं, बहुउद्देशीय सभागार तथा प्रशासनिक खंड का निर्माण किया जा रहा है । बता दें, 22 करोड़ रुपये से बन रहे विश्वविद्यालय भवन की आधारशिला मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने साल 2018 में रखी थी।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago