Covid-19 मरीजों के इलाज के लिए ‘Favipiravir’ दवा लॉन्च करने को तैयार है Cipla

Cipla की ओर से कहा गया है कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research) द्वारा कोविड-19 के इलाज के लिए विकसित दवा Favipiravir को लांच करने के लिए Cipla पूरी तरह से तैयार है.

नई दिल्ली:

फार्मास्यूटिकल कंपनी Cipla कोविड-19 के मरीजों के लिए नई दवा लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने बताया है कि इस दवा काक्लीनिकल ट्रायल भी खत्म हो गया है. कंपनी की ओर से गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research) द्वारा कोविड-19 के इलाज के लिए विकसित दवा Favipiravir को लांच करने के लिए Cipla पूरी तरह से तैयार है.

बयान के अनुसार, मूल रूप से जापान के FUJI फार्मा द्वारा विकसित एंटी-वायरल ड्रग Favipiravir के क्लिनिकल ट्रायल के दौरान परिणाम अच्छे रहे हैं, विशेष रूप से हल्के और मध्य लक्षणों वाले कोविड-19 के मरीजों में. CSIR- Indian Institute of Chemical Technology (CSIR-IICT) ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रसायनों का उपयोग कर इस दवा को बनाने की सस्ती प्रक्रिया खोजी और उसे सिपला को दिया.

बयान के अनुसार, Cipla ने इसका निर्माण शुरू कर दिया है और भारत के औषधि महानियंत्रक से दवा को भारतीय बाजार में उतारने की अनुमति मांगी है. महानियंत्रक ने देश में फेविपिराविर के आपात स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति दी है. सिपला अब कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए यह दवा ला रहा है.

इस संबंध में CSIR-IICR के निदेशक एस. चन्द्रशेखर का कहना है कि प्रौद्योगिकी बहुत सस्ती और प्रभावी है. इसकी मदद से Cipla कम समय में ज्यादा दवाओं का उत्पादन कर सकेगी. उन्होंने कहा कि संस्थान फार्मा इंडस्ट्री के साथ मिलकर कोविड-19 के लिए जल्दी और प्रभावी तरीके ढूंढने की कोशिश में लगा हुआ है और सिपला के साथ यह पार्टनरशिप प्रभावी दवाइयां लाने की कोशिशों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

12 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago