Categories: भारत

दुनिया की सबसे ऊंची टनल का हवाई सर्वे करेगा चिनूक

अटल टनल रोहतांग से भी साढ़े तीन किलोमीटर अधिक लंबी शिंकुला टनल के लिए हवाई सर्वे वायुसेना का सबसे अत्याधुनिक हेलीकाप्टर चिनूक करेगा। इस टनल के बनने से मनाली-कारगिल-लेह सड़क मार्ग में साल भर यातायात खुला रह सकेगा। 16600 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा के नीचे से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी 13.5 किलोमीटर टनल होगी। अटल टनल रोहतांग समुद्र तल से 10040 फीट की ऊंचाई पर बनी है। 

टनल का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग एवं अधोसंरचना विकास प्राधिकरण चिनूक की मदद लेगा। डेनमार्क के तीन इंजीनियर 15 अक्तूबर से चिनूक के साथ हवाई सर्वे करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस सर्वे में मेकेनिकल और भूगर्वीय विज्ञानी शिंकुला टनल के साथ लगती जंस्कर रेंज की पहाड़ी में करीब 600 मीटर गहराई तक जांच करेंगे। सर्वे से पहले चिनूक हेलीकाप्टर में करीब 500 किलो बजनी डेनमार्क का एंटीना फिट होगा। इस सर्वे को एयरबोर्न इलेक्ट्रो मेगनेटिक सर्वे कहा जाता है। सर्वे में डेनमार्क और गुजरात की एक कंपनी के इंजीनियर शामिल होंगे।


आज पहुंचेगा चिनूक, सर्वे के बाद जल्द आमंत्रित होंगे टेंडर
राष्ट्रीय उच्च मार्ग एवं अधोसंरचना विकास प्राधिकरण डीजीएम अनिल ने बताया कि बुधवार को स्तींगरी हेलीपैड में वायु सेना का चिनूक हेलीकाप्टर उतरेगा। इसी दिन हेलीकाप्टर में 500 किलो वजनी एंटीना फिट कर हवाई सर्वे का ट्रायल किया जाना है। हेलीपैड से इस पूरे हवाई सर्वे को कंडक्ट किया जाएगा। सर्वे के बाद जल्द शिंकुला टनल के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago