Categories: Blog

ग्राम रोजगार सेवकों के पदों के लिए आवेदन आमन्त्रित

सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में ग्राम रोजगार सेवकों के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार कंवर तन्मय सिंह ने आज यहां दी। 
कंवर तन्मय सिंह ने कहा कि इन पदों के लिए आवेदन पत्र 27 अक्तूबर, 2020 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायत समिति कुनिहार के कार्यालय में पहुंच जाने चाहिएं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 जमा 2 निर्धारित की गई है तथा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। प्रार्थी की आयु एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष होनी चाहिए तथा वह हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। प्रार्थी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए तथा उसके विरूद्ध कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित छाया प्रतियांे सहित जिसमें शैक्षणिक योग्यता, कम्प्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा, विकास खंड के स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा संबंधित पद के अनुभव का प्रमाण पत्र यदि हो तो अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। 
यह पद अस्थायी तौर पर भरे जाएंगे तथा चयनित उम्मीदवार को मनरेगा से मासिक सेवा शुल्क के रूप में विभाग द्वारा समय-समय पर निर्धारित राशि देय होगी।
अभ्यर्थी को 27 अक्तूबूर, 2020 तक आवेदन पत्र जमा करवाने होंगे। इसके उपरान्त कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

10 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago