सैटेलाइट तस्वीरों में दिखीं, लद्दाख बॉर्डर्स पर चीन की एरियल तैयारियां.

2017 से इस लोकेशन पर J-8II और J-11B लड़ाकू विमानों को भी देखा गया लेकिन कम संख्या में. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से इन दोनों लड़ाकू विमानों की एक-एक रेजिमेंट की इस लोकेशन पर उपस्थिति का संकेत मिलता है.

ऐसा लगता है कि चीन ने पूर्वी लद्दाख के निकटतम होतान एयरबेस को हाई अलर्ट पर एक्टिव कर दिया है. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से फाइटर जेट, ड्रोन्स, बमवर्षक और मिसाइल सिस्टम्स की तैनाती के संकेत मिलते हैं.

एयरबेस होतान शहर के पास स्थित है, जो यारकंद (चीन की यरकांत काउंटी) को जाने वाले इंडियन सिल्क रोड पर अहम ट्रांजिट प्वाइंट है. होतान अब वेस्टर्न थिएटर कमांड में चीनी वायु सेना (PLAAF) के सबसे बड़े बेस में से एक है.

22 जून तक की ताजा सैटेलाइट तस्वीरों की जांच से इस फैसिलिटी पर चीनी वायु सेना की गतिविधियों का पता चलता है.

काराकोरम दर्रा के उत्तर-पूर्व में लगभग 200 किलोमीटर और पैंगोंग त्सो के फिंगर 4 एरिया से 400 किमी से कम दूरी पर स्थित होतान एयरबेस में 60 मीटर की चौड़ाई वाला 3,330 मीटर लंबा रनवे है.

यह नागरिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए दोहरे उपयोग वाला एयरपोर्ट है. इसके तीन एप्रन PLAAF के लिए और एक सिविल टर्मिनल के लिए निर्धारित हैं.

यहां कोई समर्पित एयरक्राफ्ट शेल्टर्स नहीं हैं. शायद मामूली रिपेयर वर्क के लिए यहां एक रिपेयर हैंगर मौजूद है.

होतान एयरबेस पर 2014 में जे-10 फाइटर एयरक्राफ्ट्स रखने का इरादा बनाया गया था. ये संभावना ऑपरेशनल जिम्मेदारियों के साथ अच्छी तरह मेल नहीं बिठा सकी. इसकी जगह मिग 21 के चीनी संस्करण J-7 को लाया गया. ऐसा उनकी प्रतिकूल मौसम में भी ऑपरेशनल क्षमताओं की वजह से किया गया.

2017 से इस लोकेशन पर J-8II और J-11B लड़ाकू विमानों को भी देखा गया लेकिन कम संख्या में. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से इन दोनों लड़ाकू विमानों की एक-एक रेजिमेंट की इस लोकेशन पर उपस्थिति का संकेत मिलता है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

12 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago