चीन को एक और झटका, भारत के बाद अमेरिका भी चीनी एप्स कर सकता है बैन.

भारत की ओर से डिजिटल स्ट्राइक करने के बाद अब अमेरिका भी चीन की कुछ एप को अपने देश में बैन करने पर विचार कर रहा है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका निश्चित तौर पर चीन की एप को बैन करने की तैयारी कर रहा है, इसमें मशहूर एप टिक-टॉक भी शामिल होगी।

माइक पोम्पियो को इस बयान से चीन को दोहरा झटका लग सकता है। इससे पहले ही भारत चीन की 59 एप बैन कर चुका है, जिसे लेकर कंपनियां लगातार भारत सरकार से बात कर रही हैं लेकिन सरकार की ओर से अभी तक फैसले में बदलाव करने का कोई संकेत नहीं मिला है।

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने चीन की 59 एप बैन करने का फैसला लिया था। सभी ने इस फैसले को चीन के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक बताया था। चीनी एप पर बैन लगने के बाद भारतीय एप जमकर डाउनलोड्स हुए। टिक-टॉक की जगह चिंगारी और धकधक, कैमस्कैनर की जगह स्कैन करो एप और शेयर इट की जगह शेयर चैट जैसे तेजी से डाउनलोड होने लगे।

टिकटॉक बैन होने के बाद कई भारतीय एप की लोकप्रियता बढ़ गई है। इस सेगमेंट में मित्रों, चिंगारी जैसे भारतीय एप्स खूब डाउनलोड किए जा रहे हैं।

अब अमेरिका भी भारत की ओर से डिजिटल स्ट्राइक करने के बाद चीन की कुछ एप को अपने देश में बैन करने पर विचार कर रहा है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago