Categories: Blog

विकास दुबे के करीबी अमर दुबे का एनकाउंटर.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार सुबह विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया गया है. हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें पुलिस ने अमर दुबे को ढेर कर दिया.

कानपुर में पुलिसवालों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे के गुर्गों में अमर दुबे सबसे करीबी था. इस हत्याकांड के वांछित अभियुक्तों के वायरल पोस्टर में अमर दुबे का नाम पहले नंबर पर था. एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने बुधवार सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया.

हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अमर दुबे की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की. इस दौरान अमर ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी एनकाउंटर में वह मार गिराया गया. उसके पास से एक ऑटोमेटिक हथियार और बैग मिला है. इस एनकाउंटर में एसओ और एसटीएफ के एक कॉन्स्टेबल को गोली लगी है.

उधर, विकास दुबे की तलाश तेज हो गई है. विकास दुबे के फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में होने की खबर आई, लेकिन पुलिस को वहां भी निराशा हाथ लगी. यूपी पुलिस की नाकामी से सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं. इसी बीच कानपुर के चौबेपुर थाने के सभी 68 पुलिसवालों को लाइनहाजिर किया गया है.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago