मुख्यमंत्री करेंगे विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारम्भ

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 6 जनवरी, 2021 को अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारम्भ करेंगे।

 उन्होंने कहा कि यह सुविधा सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही शिखर की ओर हिमाचल मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस ऐप में एमएलए काॅर्नर नाम से विधायकों को एक अतिरिक्त टैब में विधायक ई-मित्र सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक ई-मित्र सेवा आरम्भ होने से विधायक आॅनलाइन अपने कार्य का फाॅलो-अप कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने जन प्रतिनिधियों को जो मांगें रखती है, विधायक उन मांगों को मुख्यमंत्री में समक्ष रखते हैं। इसके पश्चात, उन प्रस्तावों का फाॅलो-अप करने के लिए विधायकों को अन्य कार्यालय से सम्पर्क करने में बहुत अधिक समय लग जाता था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधायकों के आग्रह पर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसी तकनीकी विकसित की जाए जिससे विधायकों को अपने प्रस्तावों को लेकर हो रही प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।  

प्रवक्ता ने कहा कि इस सुविधा के प्रारम्भ होने से मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं इसकी निगरानी करेगा। इससे समय की भी बचत होगी तथा पूरी जानकारी फोन के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में डिजिटल कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में यह सुविधा सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकतर जनता ने शिखर की ओर हिमाचल ऐप को डाउनलोड किया है, जिससे आम जनता आसानी से सरकार की हर गतिविधि की जानकारी केवल एक ऐप के माध्यम से प्राप्त कर पा रही है।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

6 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago