मुख्यमंत्री : बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार हैं। उन्होंने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर चुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। सवाल सरकार, मुख्यमंत्री या मंत्री की कुर्सी का नहीं है, जनता के वोट के निरादर का है। लोकसभा चुनाव में 1 जून को नादौन से ऐसी आवाज पूरे प्रदेश में जानी चाहिए कि नोट के दम पर सरकार गिराने की कोशिश करने वाली भाजपा को सबक मिले। बिकाऊ विधायकों ने अपने आप को राजनीतिक मंडी में बिकने के लिए छोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने ये बातें नादौन विधानसभा क्षेत्र के बड़ा, पुतड़ियाल व नौहंगी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रहते अनुराग ठाकुर ने कुछ नहीं किया। आपदा के समय वह प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए। एनपीएस के 9000 करोड़ रुपये दिलाने में कोई मदद नहीं की। जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज पर अनुराग झूठ बोलते हैं, इसे उन्होंने नहीं मैंने स्वीकृत करवाया है। अगर उन्होंने मंजूर करवाया होता तो वह हमीरपुर में खोलते 16 किलोमीटर दूर जोलसप्पड़ में नहीं खुलने देते। मेडिकल कॉलेज के साथ ही कांग्रेस सरकार कैंसर अस्पताल भी खोलने जा रही है। 5 करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। https://tatkalsamachar.com/chief-minister-sellable-mlas/ बड़ा के सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर पुल बनाने के लिए 10 करोड़ का बजट सरकार दे चुकी है। चुनावों के बाद इस पुल का नींव पत्थर रखा जाएगा। नादौन के खरीदी मैदान में 100 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम बन रहा है, जिसमें 6-7 खेलों को खेला जा सकेगा। दर्जनों युवाओं को रोजगार मिलेगा, युवा पीढ़ी को नशे से बचाएंगे। बड़ा में पूर्व यूपीए सरकार में मंजूर स्पाइस पार्क में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं कि उस जमीन पर क्या हो सकता है।

     ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि नादौन की सड़कें बेहतर बनाने के लिए बजट जारी हो चुका है। छह महीने में सभी आईपीएच स्कीमों की सूरत बदल जाएगी। गर्मियों में पानी की दिक्कत नहीं आने देंगे। कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में 22 हजार सरकारी रोजगार निकाले हैं। 20 साल पहले आपने पहली बार विधायक बनने का मौका दिया। नादौन की जनता सदैव मेरे साथ खड़ी रही। जो पौधा आपने लगाया था वह वृक्ष बन चुका है, अब उसका फल खाने का समय है। नादौन के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। 1 जून को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। चुनाव परिणाम के बाद यह संदेश जाना चाहिए कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ी लीड मिली है। 15 महीने में कांग्रेस सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपये, दूध पर एमएसपी सहित अनेक बड़ी उपलब्धियां हैं। सुख आश्रय योजना, 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, विधवाओं के ब्च्चों मुफ्त शिक्षा सरकार की बड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। 

जनसभाओं के दौरान बड़ा जोन कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल कौंडल, प्रभात चौधरी, https://youtu.be/-WtdBTMkq70?si=oiknv55cZKCbkYow सेवानिवृत्त जिला अटॉर्नी संसार चंद रनौत, पंचायत प्रधान सरिता, उपप्रधान अशोक सनौरिया, डॉ जयप्रेम सिंह, डॉ बीरबल, लेखराज पटियाल, सुदर्शन जरियाल, केसर सिंह भाटिया, राजकुमार, राजेश ठाकुर, उपप्रधान संजीव, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, महिला मंडल, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

4 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

8 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

11 hours ago