Chief Minister: मुरझाए हुए फूल से चुनाव लड़ रहे बिकाऊ विधायक

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने किटपल, भवडां, कलूर, कोहला, मझियार, कांगू, बटराण, चिलिय्यां, जलाड़ी, बेला, नादौन व सेरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिकाऊ विधायक मुरझाए हुए फूल से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के हाथ को बेचा और भाजपा का फूल खरीदा है। भाजपा कार्यकर्ता भी इन्हें स्वीकार नहीं कर रहे।

नादौन के विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। कांग्रेस पार्टी और मैंने इस क्षेत्र को बुलंदियों पर पहुंचाया है। आज नादौन का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर है। बीते पांच साल नादौन में विकास कार्य ठप रहे, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेरे क्षेत्र की सुध नहीं ली। भाजपा कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लाई, जो पूर्व में मंजूर विकास कार्य थे वे भी रोक दिए गए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ विधायक पहली बार निचले हिमाचल से बने कांग्रेस के मुख्यमंत्री को हटाने के लिए एक महीने तक लगे रहे। धनबल का खूब खेला, लेकिन जिसके साथ जनता की ताकत, भवगान और पार्टी हाईकमान का आशीर्वाद हो, उसे बिके हुए लोग नहीं हटा सकते। भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम जितनी कोशिश कर लें, कांग्रेस सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा के मुंगेरी लाल के हसीन सपने कभी पूरे नहीं होंगे। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज को लेकर झूठ बोलने में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को शर्म भी नहीं आ रही। उन्हें अपनी जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। यह कॉलेज मैंने कांग्रेस अध्यक्ष रहते 3 मार्च 2014 को 179 करोड़ रुपये के बजट सहित मंजूर करवाया था। https://tatkalsamachar.com/chief-minister-train/ भाजपा की केंद्र में सरकार तो मई 2014 में बनी। कॉलेज की स्वीकृति से जुड़ा सारा रिकॉर्ड तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार विधानसभा के सदन पटल पर रख चुके हैं। अनुराग को मेडिकल कॉलेज से जुड़े तथ्य विधानसभा से और आरटीआई के जरिये जुटा लेने चाहिए। रेलवे लाइन को लेकर भी 10 साल से अनुराग लोगों को ठग रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन में अंतरराष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता मैंने करवाई। खरीड़ी मैदान में इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, नादौन में नया शॉपिंग कॉप्लेक्स बनाएंगे। आरओ का पानी हर घर पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। इलेक्ट्रिक बस डिपो मोवालघाट में बन रहा है। टूरिज्म होटल बना रहे हैं, करोड़ों रुपये के पुलों व सड़क निर्माण के कार्य चल रहे हैं। https://www.youtube.com/watch?v=8UF8m9PAMNM बजट में इनके लिए राशि का प्रावधान हो चुका है। हमारी सरकार ने ओपीएस देकर कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित किया। महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन देने की योजना शुरू की है। 2.37 महिलाओं को 1500 रुपये मिल रहे हैं। लाहौल स्पीति की सभी महिलाओं के खाते में 1500 आ चुके हैं। विधवा महिलाओं के बच्चों को 27 साल तक निशुल्क पढ़ाएंगे। 70 साल की आयु से अधिक बुजुर्गों को 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा सरकार ने दूध पर एमएसपी दी, मनरेगा कर्मियों की दिहाड़ी में 60 रुपये बढ़ाये। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जून को लड़ाई जनबल और धनबल के बीच है। लोकसभा के लिए सतपाल रायजादा को वोट दें और 6 उपचुनाव जहां भी हो रहे हैं वहां अपने रिश्तेदारों को बोलकर कांग्रेस को वोट दिलवाएं। लोकसभा के लिए दिया गया आपका वोट मुख्यमंत्री को जाएगा।

पहले नादौन की जनता मुझे विधायक के तौर पर वोट देती थी, अब मुख्यमंत्री के लिए दे। प्रदेश सरकार अभी साढ़े तीन साल कार्य करेगी, विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिन में सपने देखते रहें, सरकार गिराकर मुख्यमंत्री बनने का उनका ख्वाब पूरा नहीं होगा। 

इस दौरान लोकसभा प्रभारी अनीस अहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, स्थानीय पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

8 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

8 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

8 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

12 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

15 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

15 hours ago