Chief Minister: मुख्यमंत्री ने सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भूतल परिवहन मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही विभिन्न फोरलेन परियोजनाओं तथा अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के कार्य की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने विभागों को विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को शिमला-मटौर तथा मंडी-पठानकोट सड़कों को पूर्ण रूप से फोरलेन में विकसित करने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके। राज्य सरकार कांगड़ा जिला को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है तथा दोनों फोरलेन परियोजनाएं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होंगी। https://tatkalsamachar.com/sanjay-awasthi-leader/ उन्होंने दोनों फोरलेन परियोजनाओं की सुंदरता बढ़ाने तथा अनावश्यक रूप से पहाड़ियों को काटने के लिए सुरंगों के निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यात्रियों के समय तथा धन की बचत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला से नौणी सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। सितंबर, 2026 तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिंजौर-नालागढ़-बद्दी फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी ताकि इस क्षेत्र में उद्योगों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने इस परियोजना को वर्ष 2025 के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। https://www.youtube.com/watch?v=7PGvE2zKvaI उन्होंने शिमला बाईपास परियोजना, शिमला-सोलन फोरलेन व मंडी-हमीरपुर और पांवटा-शिलाई सड़कों को चौड़ा करने और इनके सुदृढ़ीकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार और अमनदीप गर्ग, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एन.पी. सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
.0.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 month ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 month ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 months ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 months ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 months ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 months ago