Chief Minister inquired about the well being of the injured of Pandoh bus accident
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार सायं क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंच कर पंडोह के समीप दयोड में हुई बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने दुर्घटना में बस चालक की मृत्यु पर गहरा दुःख जताया और उनके परिवार को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का विश्वास दिलाया।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को त्वरित राहत प्रदान करने तथा अस्पताल प्रशासन को इनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत के तौर पर 2.50 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है।
इस अवसर पर सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष दिलीप, नगर निगम मंडी की महापौर दिपाली जसवाल, उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट और अन्य पार्षद, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…
प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर…
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…