Categories: Blog

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में स्वच्छता कैफे का शुभारम्भ किया

[metadata element = “date”]

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के नालागढ़ में स्वच्छता कैफे का शिमला से आॅनलाइन उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ग्रामीण विकास विभाग ने एक अनूठी प्रयोगात्मक पहल के अन्तर्गत जिला सोलन के नालागढ़ में स्वच्छता कैफे खोला है, जिसका संचालन लक्ष्मी एवं दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। इस कैफे का मुख्य आकर्षण परम्परागत भोजन जैसे मक्की की रोटी व सरसों का साग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलिथीन एवं एकल प्रयोग प्लास्टिक उन्मूलन के लिए प्रदेश सरकार ने बाय बैक पाॅलिसी आरंभ की है, जिसके अंतर्गत लोगों को एकल प्रयोग प्लास्टिक के बदले खाना या अन्य खाद्य पदार्थ देने का प्रावधान किया गया है। स्वच्छता कैफे के भवन में ही ‘हिम ईरा’ दुकान भी खोली गई है, जिसमें विभिन्न समूहों द्वारा तैयार उत्पाद व औषधीय पौधों, गिलोय, पुदीना, नीम की पत्तियों का पाउडर, खजूर के पौधों से झाड़ू, टोकरियां एवं घर की गेहूं से बना सीरा, दालें, मसाले, सब्जियां आदि उचित मूल्यों पर बेची जाएंगी। इसके माध्यम से क्षेत्र की गरीब महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध होंगे।प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि यह देश और प्रदेश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मंें भारत ने पूरे विश्व में अपना सामथ्र्य साबित कर देश को एक नई पहचान दिलाई है। नए भारत की नींव रखने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वच्छता पर विशेष बल दिया है तथा इसके अतिरिक्त रोजगार के अवसर प्रदान करने को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जिला शिमला के कुफरी में भी स्वच्छता पार्क खोला जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वच्छता कैफे खोलने के प्रस्तावों पर ग्रामीण विकास विभाग विचार कर रहा है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस योजना की परिकल्पना राज्य को पोलिथीन मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से की है, इसके अतिरिक्त स्वच्छता को प्रोत्साहन मिलने सेे युवाओं को रोजगार के अवसर और महिला सशक्तिकरण में सहायता मिलेगी।सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज डाॅ. संदीप भटनागर ने इस कैफे के शुभारंभ के लिए अपना मूल्यवान समय देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन ने कहा कि यह कैफे एक अनूठी प्रयोगात्मक पहल है, जिसे महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित किया जा रहा है।स्थानीय प्रधान इंदु वैद्य ने कहा कि गत वर्ष स्वयं सहायता समूहों ने मेलों, त्योहारों और सार्वजनिक मंचों में लगभग 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की।दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा शिमला में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे, जबकि पूर्व विधायक केएल ठाकुर नालागढ़ में उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago