अनुराग कंगना रनौत से बोले-चीन पर चढ़ाई कर दे बहन, तेरे घर से 1 दिन का सफर है LAC

[metadata element = “date”]

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने पर बॉलीवुड की ‘पंगा’ गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बेबाक बयान दिया था. उसके बाद से तेजी से बदलते घटनाक्रम में वे अपने बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में हैं. उन्होंने जब से बॉलीवुड में कई एक्टर्स के ड्रग्स लेने की बात कही है, तब से उनकी बॉलीवुड के कई एक्टर के साथ जुबानी जंग हो हो रही है. इस बार फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की कंगना रनौत से बहस हो गई है. कंगना के एक ट्वीट पर अनुराग ने जवाब दिया और इसके बाद ट्विटर दोनों में जंग शुरू हो गई.

कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा था, ‘मैं एक क्षत्राणी हूं. सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करती रहूंगी. मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं नहीं कभी करूंगी! जय हिंद.’

कंगना के इस ट्वीट कोट कर अनुराग कश्यप ने लिखा- ‘बस एक तू ही है बहन- इकलौती मणिकर्णिका. तू ना चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पे. देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं. दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. तेरे घर से एक दिन का सफर है बस LAC का. जा शेरनी. जय हिंद.’

अनुराग के मजा लेने के बाद कंगना फिर अपने चिर परिचित तेवर में आ गईं. उन्होंने अनुराग के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, ठीक है मैं बॉर्डर पे जाती हूं आप अगले ओलिम्पिक्स में चले जाना, देश को गोल्ड मडेल्स चाहिए. हा हा हा यह सब कोई बी ग्रेड फिल्म नहीं है जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो मेटफॉर्ज को लिटरली लेने लगे. इतने मंदबुद्धि कब से हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफी चतुर थे.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago