मुख्यमंत्री ने हिमाचल भवन चंडीगढ़ में सम्मेलन हॉल समर्पित किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल भवन, चंडीगढ़ #Himachal Bhawan Chandigarh में लगभग 43.27 लाख रुपये की लागत से निर्मित सम्मेलन हॉल जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 33 प्रतिभागियों की क्षमता के इस हॉल मेें आधुनिक ध्वनि प्रसार संयन्त्र और डिसप्ले स्क्रीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आपसी संवाद और बैठकों का प्रचलन बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इसी के दृष्टिगत आधुनिक सुविधाओं से युक्त आधारभूत ढांचे के सृजन पर विशेष बल दिया जा रहा है। 

Covid कोविड संकटकाल के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा अधिकांश बैठकों का संचालन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया और सभी दायित्वों का निर्वहन बखूबी सुनिश्चित हुआ। आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक ने कार्यपद्धति को बदला है और इससे समय की बचत भी सुनिश्चित हो रही है। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित किए जा रहे अधिकांश कार्यालय भवनों और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों में नवीनतम प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह इमारतें इको-फ्रेंडली होने के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूर्ण करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल भवन, चंडीगढ़ में इस सम्मेलन हॉल से सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, चंडीगढ़ में बसे हिमाचलवासियों, विभिन्न संघों, प्रेस व मीडिया सहित अन्य लोगों को भी अपनी बैठकों व सम्मेलनों के आयोजन के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें पर्यटन निगम की विभिन्न नवोन्मेषी परियोजनाओं की जानकारी प्रदान की।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago