विधानसभा Election चुनावों में भाजपा की भारी और रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाएं पंचायत प्रतिनिधिः जय राम ठाकुर

पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों की पहचान कर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचे ताकि उन्हें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी के संस्कृति सदन में सराज विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के 78 पंचायतों के प्रधानों में से 76 भाजपा से संबंध रखते हैं। इसी प्रकार 69 उप प्रधान पार्टी से संबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्रों में विकास एवं लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के साथ ही पंचायत प्रधानों को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।

Jai Ram Thakur ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए इन संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी अपने-अपने क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों से सम्पर्क कर उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सराज के लोगों के कंधों पर आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी और रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सराज BJP Mandal द्वारा प्रकाशित डायरी का विमोचन भी किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सराज के लोग  भाग्यशाली हैं कि सराज से निर्वाचित प्रतिनिधि उनके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही पूरे राज्य का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों को चुनावों में पराजित उम्मीदवारों को भी उचित सम्मान देना चाहिए और उन्हें वापस पार्टी में लाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करने का भी आग्रह किया। https://www.tatkalsamachar.com/assembly-election/ उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है तथा इसके लिए केवल प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अनेक पंचायत प्रधानों और उप-प्रधानों ने पार्टी को सुदृढ़ करने के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

विधायक एवं भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश जम्वाल सहित सराज विधानसभा के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago