चंबा : पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार में कोविड संक्रमण के बचाव के प्रति किया जागरूक.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग  के तत्वाधान में कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए पर्यटन स्थल खज्जियार , डलहौजी और मुख्य बाजार चंबा  एवं स्टैंड  में लोगों को नाटकीय अंदाज में जागरूक किया गया।

विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल  प्रिया म्यूजिकल ग्रुप जडेरा  ने खज्जियार ,चंबा रंगदर्शन चंबा ने डलहौजी और आर्यन कला मंच उदयपुर  के कलाकारों ने   चंबा मुख्य बाजार एवं बस स्टैंड लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने ,लगातार हाथ धोने ,सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

कलाकारों ने डलहौजी व खज्जियार मे कोरोना वायरस का प्रतीकात्मक स्वरूप बनकर विभिन्न बोलियों में लोगों विशेषकर पर्यटकों को कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने, सामाजिक दूरी की अनुपालना करने, भीड़ भाड़ वाली जगह पर ना जाने के लिए नाटकीय अंदाज में  जागरूक किया।

मुख्य बाजार व बस स्टैंड चंबा में भी कलाकारों द्वारा लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा  कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्थानीय बोली में बस स्टैंड चंबा में भी लोगों को बेवजह भीड़ ना इकट्ठे करने ,सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क पहनने और  बस में सफर करते समय कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago