Artists gave information about the training programs being provided by the Skill Development Corporation
प्रचार प्रसार कार्यक्रम के तहत भंजराडू और नकरोड़ में आयोजित हुए कार्यक्रम
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम चंबा के तत्वावधान में प्रचार- प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत नकरोड़ और भंजराडू में कलाकारों द्वारा निगम की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
आर्यन कला मंच उदयपुर के कलाकारों ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निगम द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे सिलाई कढ़ाई, रूप सज्जा व वस्त्र सज्जा के नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी लोगों को दी ।
कलाकारों ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समय अवधि 3 माह है। निगम द्वारा फूड एंड बेवरेज में भी नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ पुरुष वर्ग के लिए भी विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ड्रोन सर्विस टेक्निशियन इत्यादि के प्रशिक्षण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने और स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। https://www.tatkalsamachar.com/bilaspur-nalwadi-fair/
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…