चंबा : कौशल विकास भत्ता योजना के तहत गत चार वर्षों के दौरान जिले में 12 हजार 354 युवा लाभान्वित

युवाओं  के कौशल में निखार लाने के लिए 8 करोड 24 लाख रुपयों की राशि व्यय 
कोरोना काल के दौर  में  भी 277 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया – जिला रोजगार अधिकारी 

हिमाचल  प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही महत्वकांक्षी कौशल विकास भत्ता योजना के तहत गत चार वर्षों के दौरान  जिले में 12 हजार 354 युवाओं  के कौशल में निखार लाने के लिए  लगभग 8 करोड 24 लाख  रुपयों की राशि व्यय की गई । जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने  जानकारी देते हुए  बताया कि  कौशल विकास भत्ता योजना के तहत वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान  3520 युवाओं को कौशल विकास भत्ता उपलब्ध करवाया गया।

   इसी तरह वर्ष 2019-20 के दौरान 4803 युवाओं जबकि 2020-21  में 3415 और जारी वित्त वर्ष के दौरान अब तक जिले में   616  युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए   भत्ता उपलब्ध करवाया जा रहा है ।
जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी बताया कि  औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना के तहत कुल  55 लाभार्थियों को 1 लाख 20 हजार की धनराशि भत्ते के रूप में दी  जा चुकी है । इसके अंतर्गत वित्त वर्ष 2019-20 में 21 लाभार्थी  जबकि 2020-21  के दौरान 34 लाभार्थी शामिल  हैं ।

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले में गत 4 वर्षों के दौरान प्रगति  की जानकारी देते हुए अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 11 हजार  740 बेरोजगार युवाओं को लगभग  8 करोड़ 20 लाख रुपयों की धनराशि भत्ते के रूप में उपलब्ध करवाई गई । बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वित्त वर्ष 2018-19 में 2609  बेरोजगार युवाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभांवित किया गया। इसी तरह वर्ष  2019-20 में 2434 युवाओं जबकि 2020-21 में 3881और जारी वित्त वर्ष के दौरान  2816 युवा लाभार्थी शामिल हैं।


जिला रोजगार कार्यालय द्वारा निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि  26 विभिन्न कंपनियों  द्वारा केंपस इंटरव्यू और जाॅब फेयर के माध्यम से  गत वर्ष के दौरान 299 लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया जिसमें 52 महिलाएं भी शामिल हैं।  वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान  260 और जारी वित्त वर्ष के दौरान माह जून तक 17 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के इस दौर में 277 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार प्रदान किया गया । जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि   कोरोना काल में  युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिले में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है ।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago