Chamba News: हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल ने चंबा में जागरूक किए मतदाता।

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आइकॉन जसप्रीत पाल ने 28 मई को चंबा विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए 1 जून 2024 को मतदान करने की अपील की। इस दौरान जसप्रीत पाल साइकिल द्वारा बनीखेत से लेकर चंबा तक विभिन्न गांवों व कस्बों से होते हुए जिला मुख्यालय  चंबा पहुंचे जहां पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश  रेपसवाल ने उनका स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया।

जसप्रीत पाल ने  बनीखेत से चंबा सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों पर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान करने बारे संदेश दिया। इस अवसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड तथा मिलेनियम निजी महाविद्यालय चनेड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां पर प्रदेश आईकॉन जसप्रीत पाल का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। 

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला चंबा में मतदाताओं को मतदान https://tatkalsamachar.com/shimla-news-elderly-vote/ के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए जिला वह उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मथुरा मतदाता जागरूकता अभियान की कड़ी में प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल का जिला चंबा में साइकिलिंग द्वारा तीन दिवसीय प्रभास कार्यक्रम निश्चित हुआ था https://www.youtube.com/watch?v=5S7bxp9gwbk जिसके अनुसार 27 मई को उन्होंने जिला कांगड़ा की तरफ से आते हुए चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया जहां पर तहसीलदार सिंहुता सुरेंद्र चौधरी द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया था इसके अलावा  जसप्रीत पाल 29 मई को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को जागरूक करेंगे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

11 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

11 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

12 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

16 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

19 hours ago