Blog

Chamba News : मनरेगा से संबंधित विकास कार्यों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता-कुलदीप सिंह पठानिया।

मनरेगा के तहत विकास खंड भटियात की 20 पंचायत में खर्च किए जा रहे 18 करोड़ 69 लाख 57 हजार 127 करोड रुपए,

विकासखंड भटियात की 20 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 18 करोड़ 69 लाख 57 हजार 127 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी के सभागार में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत प्रधानों उप प्रधानों तथा पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुए दी। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि पंचायत राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों में सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि सही समय पर क्षेत्र वासियों को इन का लाभ प्राप्त हो सके।  उन्होंने कहा कि पंचायत जन प्रतिनिधि मनरेगा से संबंधित विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा विकास कार्यों को पूरा करते हुए स्थानीय मनरेगा मजदूरों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करें। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-blind-devotion/ उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा जनप्रतिनिधि जन अपेक्षाओं व आवश्यकताओं के अनुरूप निष्ठा व इमानदारी के साथ कार्य करें। इसके अतिरिक्त ऐसे कार्य जो लंबे समय से लंबित हैं तथा अभी भी आरंभ नहीं किए जा सकते हैं उनके लिए आवंटित धनराशि को अन्यत्र खर्च किया जाए। उन्होंने कहा सभी विभागीय अधिकारी बेहतरीन आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य तेज गति के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज प्रणाली से जुड़े लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते है तथा उनके माध्यम से सरकार की छवि आम लोगों तक पहुंचती।

कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत अवां,बनेट, बिना, घरूं, गाहर, होबार,जंदरोग, जतरून, काहरी, कथेट,  खरेडा, खनोडा, कुडनू, मलुंडा,  मनहुता, परिसयारा, परछोड़, रायपुर, साडल तथा तुरकड़ा सहित 20 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 18 करोड़ 69 लाख 57 हजार 127 रुपए खर्च किए जा रहे हैं।  विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत अंबा में 49 विकास कार्यों के लिए 1,5141556 रुपए, ग्राम पंचायत बनेट में 21 विकास कार्यों के लिए 66,15258 रुपए, ग्राम पंचायत विनां में 20 विकास कार्यों के लिए 68,24285 रुपए, ग्राम पंचायत घरूं में 20 विकास कार्यों के लिए 52,74189 रुपए, ग्राम पंचायत गाहर में 18 विकास कार्यों के लिए 77,58420 रुपए, ग्राम पंचायत होबार में 25 विकास कार्यों के लिए 1,1756647 रुपए, ग्राम पंचायत जंदरोग में 42 विकास कार्यों के लिए 1,0229926 रुपए, ग्राम पंचायत जतरून में 56 विकास कार्यों के लिए 2,4091436 रुपए, ग्राम पंचायत काहरी में 18 विकास कार्यों के लिए 60,32368 रुपए, ग्राम पंचायत कथेट में 54 विकास कार्यों के लिए 1,0735947 रुपए, ग्राम पंचायत खरेडा में 14 विकास कार्यों के लिए 85,48568 रुपए, ग्राम पंचायत खनोडा में 47 विकास कार्यों के लिए  विकास कार्यों के लिए 99,13309 रुपए, ग्राम पंचायत कुडनू में 17 विकास कार्यों के लिए 75,65556 रुपए, ग्राम पंचायत मलुंडा में 39 विकास कार्यों के लिए 95,59675 रुपए, ग्राम पंचायत मनहुता में 42 विकास कार्यों के लिए 93,62315 रुपए, ग्राम पंचायत परिसयारा में 32 विकास कार्यों के लिए 65,69026 रुपए, ग्राम पंचायत परछोड में 29 विकास कार्यों के लिए 86,92918 रुपए, ग्राम पंचायत रायपुर में 36 विकास कार्यों के लिए 99,89080 रुपए, ग्राम पंचायत साडल में 30 विकास कार्यों के लिए 50,81295 रुपए तथा ग्राम पंचायत तुरकडा में 39 विकास कार्यों के लिए 72,15347 रुपए स्वीकृत किए गये हैं। 

इस अवसर पर पारस अग्रवाल एसडीएम भटियात,  लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी, विधुत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता पंकज राठौर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर के अतिरिक्त विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सचिव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

12 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago