Chamba News : जिला परिषद की त्रैमासिक  बैठक आयोजित

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई । 

बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मैहरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों  से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

इसके अतिरिक्त जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नही की जा सकी है उनके साथ पुनः बैठक की जाएगी ताकि लोगों की आ रही समस्याओं का निदान किया जा सके।

उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए । 

इस दौरान सभी जिला परिषद सदस्यों ने जिला के अनछुये पर्यटन स्थल को पर्यटन की दृष्टि से https://tatkalsamachar.com/bindal-chief-minister/ विकसित करने के मुद्दे को रखने के साथ साथ अपने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के पश्चात जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से 

नशीली दवाओँ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय  दिवस  के अवसर पर उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्यों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने शपथ ली।

जिसमें कहा गया कि आज हम एकजुट होकर नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल हमारे समुदाय, परिवार दोस्त बल्कि खुद को नशामुक्त बनाएंगे क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है, इसलिए आओ मिलकर अपने राज्य हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें । हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास  करेंगे   ।

इस अवसर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि सदस्यों द्वारा उठाए सभी मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। परिषद की अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष हाकम सिंह राणा, जिला परिषद के सदस्य,वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, https://www.youtube.com/watch?v=_DjYvtfNdLA जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा,जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, ज़िला  रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान,अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

2 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

5 hours ago

Chamba News:चंबा जिला के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने दमन के ऐतिहासिक भवनों का किया अवलोकन

चंबा जिला के अंतर्गत बाल देखभाल संस्थान चंबा, तीसा, साहो एवं जनजातीय उपमंडल पांगी में…

5 hours ago

Mandi News:आपदा तैयारी व जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता-डॉ पी. एल. शर्मा

1905 के कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग…

22 hours ago

Mandi News:आपदा जागरूकता दिवस पर मंडी में नागरिक एकजुटता मार्च आयोजित

आपदा जागरूकता दिवस के अवसर पर तथा वर्ष 1905 के ऐतिहासिक कांगड़ा भूकंप की वर्षगांठ…

22 hours ago