Vikramaditya Singh laid the foundation stone of bridge construction in Hikkim Nala
लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज होली घाटी के
चोली-क्वारसी संपर्क सड़क मार्ग में हिक्किम नाला पर बनने वाले स्टील ट्रस पुल निर्माण की आधार शिला रखी।
उन्होंने कहा कि 68 मीटर लंबे स्पेन वाले इस पुल के निर्माण कार्यों पर 3 करोड़ की धनराशि व्यय होगी तथा ग्राम पंचायत क्वारसी के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
विक्रमादित्य सिंह ने जन समस्याओं का समाधान करते हुए हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिकारियों को ड़ल्ली गांव में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए 33 केवीए क्षमता के आवश्यक उपकरण स्थापित करने को कहा।
लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कुलेठ घार में भूस्खलन के स्थाई समाधान को लेकर आपदा न्यूनीकरण कार्यों के तहत कार्य योजना तैयार करने को निर्देशित किया । https://tatkalsamachar.com/dharamshala-news-pm-shri-yojana/ साथ में उन्होंने अंदरलाग्रां पुल निर्माण को लेकर भी विभागीय प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए ।
विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय लोगों की मांग पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लामू में अतिरिक्त भवन बनाने तथा रिक्त चल रहे पदों को जल्द भरने का आश्वासन भी दिया ।
उन्होंने इस दौरान निर्माणाधीन ज्युरा पुल का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ।
लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री का इस दौरान खड़ामुख, गरोला, ज्युरा, लामु तथा हिलिंग गांव में स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया । https://youtu.be/XOaoI4RocQE?si=HADzwESf4ZcGZKSS इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, वरिष्ठ प्रवक्ता राज्य कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी,सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्रह्मानंद ठाकुर, अध्यक्ष ज़िला युवा कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानिया, एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता मीत शर्मा, हमींदर् चौणा, सहायक अभियंता तेजू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…