Chamba News : जिला चंबा की 60 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य का हुआ अनुमोदन

जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना के अंतर्गत प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण के दूसरे चरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला चंबा में कुल 144 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज हैं जिनमें से 42 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज को  केंद्रीय योजना के प्रथम चरण में जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति द्वारा कंप्यूटरीकरण के लिए अनुमोदित किया गया था जिनमें से 33 समितियां को राज्य स्तरीय समिति से स्वीकृतियां प्राप्त हुई थीं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की सभी 33 समितियों का कंप्यूटरीकरण कर दिया गया है तथा इनमें से 20 समितियां ने ऑनलाइन कार्य करना आरंभ कर दिया है https://tatkalsamachar.com/bilaspur-news/ जबकि 13 समितियों का ऑनलाइन संबंधी कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को आयोजित बैठक में जिला के विभिन्न उप मंडलों की 60 एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य को अनुमोदित किया गया है https://youtu.be/ataF8MnrWCo?si=Ye4adCnMXM-kWYxN तथा राज्य स्तरीय समिति से स्वीकृति के उपरांत इन सभी समितियां के कंप्यूटरीकरण को अमली जामा पहनाया जाएगा। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस बैठक में विकास खंड चंबा की 9, मैहला की 6, सलूनी की 12, भटियात  की 16, भरमौर की 8, तीसा की 6 तथा पांगी की 3 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य को अनुमोदित किया गया है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सहायक महाप्रबंधक हेम राज, एआरसीएस चंबा सुरजीत सिंह तथा समिति के सदस्य जय कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार तथा चुहार सिंह भी उपस्थित थे

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago