Chamba News: भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा के भरमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को सभी सीटें जिताकर प्रदेश के लोग कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे। कांग्रेस की तानाशाही का जवाब वोट से देंगे। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से वह सिर्फ़ और सिर्फ़ विकास विरोधी काम कर रही है। विकास का सारा काम रोक दिया है, अब कांग्रेस को भी शून्य पर रोकने की जिम्मेदारी प्रदेश के लोगों ने अपने कंधों पर उठा रखी है। एक जून को प्रदेश के लोग कांग्रेस को अपनी वोट की अहमियत का एहसास करवायेंगे।

विधानसभा के चुनाव में झूठ बोलकर कांग्रेस ने मातृशक्ति के साथ धोखा किया, युवाओं के साथ धोखा किया, बुजुर्गों के साथ, किसानों के साथ बाग़वानों के साथ धोखा किया। अब कांग्रेस को अपने झूठी गारंटियों के लिए, झूठे फॉर्म के लिये पछताना पड़ेगा, अब लोगों ने कांग्रेस को बहुत अच्छी तरह समझ लिया हैं। पूरा हिमाचल प्रदेश अब नरेन्द्र मोदी के साथ है। इस मौक़े पर उनके साथ भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, भरमौर विधायक डॉ जनक राज समेत समस्त स्थानीय पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार तालाबाज़ है, जिसे हर काम को रोकने में सुख मिलता है। भरमौर को हमारी सरकार ने एक दिन में 22 संस्थान दिए थे। जिससे यहाँ के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने संस्थानों को बंद कर दिया। चलते हुए संस्थान जो लोगों को सुविधाएं दे रहे थे वह मुख्यमंत्री के प्रतिशोध की राजनीति का शिकार हो गये। आम लोगों को उन्हीं सुविधाओं के लिए अब बहुत दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। स्कूल और अस्पताल के कोई भवन बन रहे थे उनका निर्माण रूका हुआ है,https://tatkalsamachar.com/chamba-news-voter-awareness-cycle-rally/ आज तक ऐसी नहीं आई है जिसने प्रदेश को विकास के बजाय पीछे ले जाने का काम किया है।  प्रदेश के लोग सरकार के ऐसे विकास विरोधी कार्यों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा के प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से जितवाइये और विकास की चिंता नरेन्द्र मोदी पर छोड़ दीजिए। आपके सारे काम होंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की रैली को रोकने के लिए  षड्यंत्र किए। कहीं मोदी जी चुनाव के अंतिम दौर में न आ जाएं इसके लिए पड्डल के मैदान को चुनाव प्रचार के आख़िरी तीन दिनों के लिए एडवांस में बुक करवा लिया। जिससे नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए न आ सकें। अब जब 24 मई को प्रधानमंत्री की रैली हो गई तो कांग्रेस के लोग रैली में आए अपार जनसमूह को देखकर पड्डल में कोई और रैली ही नहीं करवा चाह रहे हैं। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-voter-awareness-cycle-rally/ उनके नेता मानते हैं कि उनके लिए पड्डल के मैदान को आधा भरना भी मुमकिन नहीं नहीं। इसलिए वह अब अपनी जनसभा का स्थान बदल रहे हैं।  

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

18 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago