BJP Buy Voting: वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा: सीएम

सिरमौर जिला के नाहन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा जनता के वोट को अधिकार को ख़रीदना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के लंबे संघर्ष के बाद कांग्रेस पार्टी ने देशवासियों को वोट का अधिकार दिया, लेकिन अब भाजपा वोटों का सौदा करना चाहती है। इसलिए जन भावनाओं का सौदा करने वाली पार्टी को एक जून को सबक़ सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब प्रदेश की जनता लड़ेगी क्योंकि यह चुनाव भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय करेंगे। केवल जनता ही धनबल को हरा सकती है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी, सत्य और असत्य तथा धर्म और अधर्म के बीच है। https://tatkalsamachar.com/modi-rahul/ लेकिन अंत में जीत ईमानदारी और सत्य की होगी, यह तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब वोट से सत्ता हासिल नहीं कर पाई, तो उसने नोटों के दम पर कुर्सी हथियाने का प्रयास किया और छह विधायकों को राजनीतिक मंडी में ख़रीदा। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मेरे नेता कहकर संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उनके आदेश का पूरा पालन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए 4500 किमी की भारत जोड़ो यात्रा की, जो देश के एक प्रधानमंत्री के पुत्र और एक प्रधानमंत्री के पोते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक आम परिवार से राजनीति में आए एक व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया और  सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश दिए। राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं का रोज़गार मिलना चाहिए और महिलाओं को सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन दी। महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देकर हर साल उनके खाते में 18000 रुपए की राशि डाली जा रही है। विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है https://www.youtube.com/watch?v=Vk4VUZe1W6M और अनाथ बच्चों की देखरेख, शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार उठा रही है। क्या यह गुनाह है ?

मुख्यमंत्री ने शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को भारी बहुमतों से जिताने की अपील की और कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें और विधानसभा उपचुनाव की सभी छह सीटें कांग्रेस पार्टी अवश्य जीतेगी। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

11 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago