Chamba News : विधानसभा अध्यक्ष  ने  जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय नैनीखड्ड   का  किया शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय नैनीखड्ड (डूंडियारा- बांग्ला) का शुभारंभ किया।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय (सहायक अभियंता) के शुरू होने से अब इस क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा होगी तथा इस क्षेत्र में जारी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यों में तीव्रता भी सुनिश्चित बनाई जा सकेगी ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रदेश के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा भटियात विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागीय योजनाओं की परिपूर्णता को हासिल करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।


साथ में उन्होंने ये भी कहा कि कार्य योजना को व्यावहारिक रूप देने के लिए जारी वित्त वर्ष के दौरान जल शक्ति विभाग द्वारा 55 विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण पर 310 करोड़ रूपयों की धनराशि व्यय की जा रही है।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगले दो वर्षों के दौरान पेयजल , सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण कार्यों एवं मल निकासी योजनाओं के लिए लगभग 300 करोड़ रूपयों की राशि से विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण का भी आकलन किया गया है।


अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र भी किया ।


उन्होंने कहा कि गत वर्ष शुरू की गई 21 सड़क परियोजनाओं में से 11 सड़क परियोजनाएं इस क्षेत्र से संबंधित हैं । इसी तरह जल शक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत 116 करोड़ रुपयों की https://tatkalsamachar.com/shimla-news-govind-sagar-lake-mandi-bharadi/ धनराशि इस क्षेत्र में व्यय की जा रही है। साथ में 82 करोड़ की लागत वाली नई योजनाओं के प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं।


विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान स्थानीय लोगों समस्याओं का समाधान भी किया


विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया का इससे पहले अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने स्वागत किया। उन्होंने इस क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के तहत प्रगति की जानकारी भी प्रदान की।


इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद्, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम चुवाड़ी पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, https://youtu.be/dwd2AyA4xbI?si=YGthPc1JqflvcvtK विद्युत राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, भटियात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में तरुण मल्होत्रा, राजीव कौशल, स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार एवं ग्राम पंचायत वैली के उप प्रधान जैसी राम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

18 hours ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

19 hours ago

Himachal Pradesh News:एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की…

22 hours ago

Himachal Pradesh: डॉ. अभिषेक जैन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया

सचिव जल शक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज मनाली क्षेत्र…

23 hours ago

Una news:स्कूली वाहनों की जांच लगातार जारी, अब तक 182 वाहनों की जांच, 60 के चालान

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना के मद्देनज़र ऊना…

23 hours ago

Mandi News:शिक्षा विभाग करेगा प्रदेश के सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया- रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज प्रदेश के सबसे पुराने राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के…

2 days ago