Chamba News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने  में रखी जाए प्राथमिकता—अमित  मैहरा

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के  ज़िला में रिक्त सभी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए । 

वह आज ज़िला स्तरीय  अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति (डीएलएमआरसी) बैठक की  अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । 

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने आंगनबाड़ी  केंद्रों से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए  ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के  ज़िला में रिक्त सभी पदों को  भरने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करने को निर्देशित किया । 

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम एवं मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत  निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र भवनों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने  ज़िला विकास अधिकारी को नियमित अंतराल के भीतर समीक्षा करने को कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए  कि खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में इस मद को शामिल किया जाए । 

अमित  मैहरा ने भूमि की उपलब्धता नहीं होने से  लंबित आंगनबाड़ी   भवनों के निर्माण को लेकर ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को  वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए । 

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने ज़िला   के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में  पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति और शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा ।

ज़िला में 100 आंगनबाड़ी  केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में  स्तरोन्नत करने को लेकर विभागीय अधिकारी ने बैठक में अवगत किया कि सभी केंद्रों  में आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-hiv-testing/ उन्होंने यह भी बताया कि 100 आंगनबाड़ी  केंद्रों में स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए  आरओ यूनिट स्थापित कर दिए गए हैं। https://youtu.be/KhsW8Aq4l6o?si=kNdG4Oy6OuFG6vQM इसके साथ 25 आंगनबाड़ी  केंद्रों में एलइडी टीवी   लगाए गए हैं । 

इस दौरान विशेष पोषाहार कार्यक्रम सहित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। 

अमित  मैहरा ने बैठक में पोषण  अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर चंबा, ज़िला बाल संरक्षण इकाई  से संबंधित विभिन्न मामलों पर भी विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । 

पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक कृषि  डॉ. कुलदीप धीमान, उद्यान  डॉ. प्रमोद शाह, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, ज़िला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, ज़िला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, ज़िला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राकेश कुमार बैठक में उपस्थित रहे ।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago