Chamba : राष्ट्र  निर्माण के लिए  उठाए जाने वाले  कदमों पर चिंतन  आवश्यक :-उपायुक्त डीसी राणा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में आज  बचत भवन में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

भारतीय प्रेस परिषद द्वारा सुझाए गए विषय ” राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका ” पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक और सोशल  मीडिया के प्रतिनिधियों  ने विस्तृत चर्चा की ।

 उपायुक्त डीसी राणा ने मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है । उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है । राष्ट्र  के उत्थान के लिए  उठाए जाने वाले आवश्य कदमों पर चिंतन  की आवश्यकता  पर बात करते  हुए उपायुक्त ने धर्म ,जाति ,क्षेत्रवाद को किनारे कर राष्ट्रहित में कार्य के लिए अपनी भूमिका  के निर्वहन का आह्वान किया । 

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का जिक्र करते हुए डीसी राणा ने कहा कि  चूंकि समाज में भेदभाव की जगह नहीं है। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-deputy-commissioner-in-office/ ऐसे में  अभिव्यक्ति  से दूसरों के अधिकारों की सुरक्षा रहनी भी आवश्यक है । 

उन्होंने आगे  कहा  कि  भारतीय  लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में मीडिया की स्वतंत्रता प्रतिबिंबित होती है।

रिपोर्टिंग में कई  चुनौतियों के बावजूद भी मीडिया अपने दायित्वों का निवर्हन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करता रहा है। 

डीसी राणा ने  देश प्रेम और समर्पण की भावना को महत्वपूर्ण बताते हुए  लोगों में सामाजिक चरित्र निर्माण की बात भी कही । उन्होंने यह भी कहा कि मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों, पर्यावरण संरक्षण  जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं  के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए । 

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण पराशर ने भारतीय प्रेस परिषद के गठन और प्रेस दिवस के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की।  हिंदी दैनिक समाचार पत्र  के संपादक योगेश महेंद्रु , वरिष्ठ पत्रकार  शिव शर्मा ,  सोमी प्रकाश भुव्वेटा,विकास ठाकुर, हेम सिंह ठाकुर,एमएम डेनियल, केएस प्रेमी,  शिवानी, आंचल मोंगिया, अंजलि ने   राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका को लेकर अपने अनुभव सांझा करते हुए विचार व्यक्त किए। 

अध्यक्ष प्रेस क्लब चंबा दीपक शर्मा  ने धन्यवाद 

प्रस्ताव रखा । 

इससे पहले ज़िला लोक संपर्क अधिकारी  सुभाष चंद कटोच ने उपायुक्त डीसी राणा  को मफलर एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया । उन्होंने सभी प्रेस प्रतिनिधियों का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से स्वागत  करते हुए  भारतीय प्रेस परिषद और  राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अपने विचार भी साझा किए । 

इस अवसर पर  जिला मुख्यालय में कार्यरत प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक  और सोशल मीडिया कर्मी उपस्थित रहे ।

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

17 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

17 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

17 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

2 days ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

2 days ago